
'BJP को दिल्ली नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता', केजरीवाल का वार
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फांसी घर विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार को दिल्ली की समस्याओं की नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता है.
दिल्ली के शराब केस में कोर्ट से बरी होने के बाद से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के तेवर आक्रामक हैं. जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमलावर रहे केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए. फांसी घर मुद्दे पर विधानसभा की समिति के सामने पेश होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल में दिल्ली का बेड़ा ग़र्क हो रखा है.
उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी शहीदों का अपमान करने पर आतूर है और इसी कारण फांसी घर को टिफिन घर साबित करने में जुटी है. फांसी घर मुद्दे पर आक्रामक केजरीवाल ने सरकार, विधानसभा की कमेटी से फांसी घर के टिफिन घर होने के सबूत मांगे और दावा किया कि बीजेपी के पास इसका कोई सबूत नहीं था.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का मुख्य मकसद दिल्ली की समस्याओं से ध्यान भटकाना और शहीदों का अपमान करना है. आम आदमी पार्टी के रहते ऐसा कभी संभव होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का परिसर एक ऐतिहासिक इमारत है. केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में जब राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब 1912 में यह इमारत बनाई गई थी.
उन्होंने कहा कि साल 2022 में विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर रामनिवास गोयल के प्रयास से यह पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी. केजरीवाल ने कहा कि तत्कालीन स्पीकर ने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में बुलाया और कहा कि इसे पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए, ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सकें. उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने उस फांसी घर को खोला और उसका उद्घाटन किया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है, ये यह साबित करने में लगे हुए हैं कि वह फांसी घर नहीं, बल्कि टिफिन रूम था. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता. आज मुझे विधानसभा की विशेषाधिकार समिति में मुझे बुलाया गया था, कि यह साबित करो कि वह फांसी घर था. केजरीवाल ने कहा कि मैंने समिति को जवाब दिया कि उस समय के स्पीकर ने सारी जांच करने के बाद ही किया था. मैंने समिति से पूछा कि आपके पास क्या सबूत है कि ये टिफिन रूम था?
उन्होंने दावा किया कि इनके पास इसका कोई सबूत नहीं है. इसका स्पष्ट मतलब है कि ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए यह साबित करने में लगे हुए हैं कि वह फांसी घर नहीं था और वह एक टिफिन रूम था. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने अंदर समिति से यह बात कही कि पिछले एक साल से जब से बीजेपी की सरकार आई है, दिल्ली का बुरा हाल हुआ पड़ा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले रो रहे हैं और वापस आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रहे हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






