
अब CISF करेगी बंदरगाहों की सुरक्षा, स्थापना दिवस पर अमित शाह ने किया ऐलान
AajTak
संसद भवन से लेकर एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सीआईएसएफ अब बंदरगाहों की भी सुरक्षा करेगी. सरकार ने सीआईएसएफ को ड्रोन सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी भी बनाया है.
देश के प्रमुख संस्थानों और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में अपना लोहा मनवाने वाला केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF अब देश के बंदरगाहों की सुरक्षा का जिम्मा उठाएगा. संसद भवन परिसर से लेकर हवाई अड्डों तक की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे सीआईएसएफ को बंदरगाहों की सुरक्षा सौंपने का फैसला अब सरकार ने कर लिया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर ओडिशा के मुंडली में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में किया. अमित शाह इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वीरता, त्याग और बलिदान की पर्याय सीआईएसएफ आधुनिकता को अपनाकर देश की सुरक्षा की ढाल बनी है.
गृह मंत्री शाह ने कहा कि अपनी स्थापना के 56 वर्ष पूरे कर औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में शून्य से शिखर तक पहुँचने वाली सीआईएसएफ के बिना भारत के औद्योगिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक देश को पूरी तरह विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें सीआईएसएफ कैटेलिस्ट की भूमिका निभा रही है.
अमित शाह ने कहा कि तिरुपति से पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले नक्सलियों को 31 मार्च 2026 तक हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह परास्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को अंत की कगार पर लाने में सीआईएसएफ की अहम भूमिका रही है. अमित शाह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ को ड्रोन सुरक्षा की नोडल एजेंसी बनाया है.
यह भी पढ़ें: CISF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी, MHA ने Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी
उन्होंने कहा है कि सीआईएसफ आने वाले दिनों में निजी औद्योगिक समूहों को भी हाइब्रिड मोड में सुरक्षा देगी. अमित शाह ने 890 करोड़ रुपये की लागत से सीआईएसएफ से जुड़े पांच आवासीय परिसरों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया,उन्होंने जिन तीन आवासीय परिसरों का शिलान्यास किया, उनमें कामरूप, नासिक और सीहोर के आवासीय परिसर शामिल हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






