
'नीतीश कुमार अनुभवी खिलाड़ी, लेकिन मोदी-शाह की बिछाई बिसात में फंस गए', बिहार में बड़े फेरबदल पर भूपेश बघेल का तंज
AajTak
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की ताजा राजनीतिक हलचल पर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों को लेकर बघेल ने केंद्र सरकार और बीजेपी की रणनीति पर तीखे तंज कसे हैं.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की सियासत में चल रही उथल-पुथल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बघेल ने कहा कि यह बीजेपी की उस राजनीतिक स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों को भी किनारे कर दिया जाता है.
भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया था और गठबंधन को जीत मिली, लेकिन अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है.
उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार निश्चित रूप से एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बिछाई बिसात में वह भी फंसते नजर आ रहे हैं."
बघेल ने इशारा किया कि यह कदम बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का साफ संकेत है. यह भी पढ़ें: JDU को टूटने से बचाएंगे निशांत कुमार
'एपस्टीन फाइलों' पर तीखा हमला बघेल ने केवल बिहार ही नहीं, बल्कि केंद्रीय कैबिनेट और पश्चिम बंगाल के घटनाक्रमों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने पश्चिम बंगाल के गवर्नर के इस्तीफे का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर गंभीर आरोप लगाए. बघेल ने कहा, "जिन लोगों को वाकई इस्तीफा देना चाहिए, वे शान से कैबिनेट में बैठे हैं. हरदीप पुरी को देखिए, एपस्टीन फाइलों में सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद वह पद पर बने हुए हैं."
बदलते राजनीतिक समीकरण बघेल ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति दिखाती है कि सत्ता के समीकरण कितनी तेजी से बदल सकते हैं. यदि नीतीश कुमार संसद जाते हैं, तो बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी, लेकिन यह नीतीश कुमार जैसे कद्दावर नेता के लिए एक रणनीतिक जाल भी हो सकता है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






