
Gen Z के हीरो बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? जानिए क्या करते हैं और कितनी नेटवर्थ
AajTak
Baledra Shah Profile: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. नेपाल को एक नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है. आइए जानते हैं बालेन शाह की कुल संपत्ति कितनी है और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है?
नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. नेपाल को एक नया प्रधानमंत्री मिलता हुआ दिख रहा है. Gen-Z आंदोलन के बाद नेपाल में आज आम चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 24 घंटे के अंदर तय हो जाएगा कि कौन नेपाल की सत्ता संभालेगा. हालांकि, काठमांडू महानगर के पूर्व मेयर बालेन शाह 30 से 32 सीटों पर आगे हैं. जबकि दूसरी पार्टियां 5 से 6 सीटों पर ही आगे दिख रही हैं. इसका मतलब है कि नेपाल के अगले पीएम की घोषणा अब सिर्फ औपचारिक ही रह गई है.
आज हम नेपाल की राजनीति में तेजी से लोकप्रिय हुए बालेन शाह की संपत्ति के बारे में जानेंगे. यह न सिर्फ एक सफल राजनेता हैं, बल्कि एक जाने-माने इंजीनियर और रैपर भी हैं. उनकी पहचान राजनीति में आने से पहले ही युवाओं के बीच एक कलाकार और प्रोफेशनल इंजीनियर के तौर पर हो चुकी थी.
उनकी कमाई और सोर्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, बालेन शाह की कुल नेटवर्थ करीब 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये हो सकती है. उनकी मासिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
बालेन शाह की कमाई का सोर्स बालेन शाह पीएम पद के लिए उम्मीदवार से पहले काठमांडू महानगर पालिका के मेयर रह चुके हैं. प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने से पहले मेयर पद पर रहते हुए उन्हें 46,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता था. वहीं इनकी इससे भी ज्यादा कमाई इंजीनियरिंग पेशे और संगीत (रैप) से होती है.
इनके मुख्य सोर्स की बात करें तो सबसे बड़ा हिस्सा उनके इंजीनियरिंग कारोबार से आता है. वे Balen Consulting & Construction Pvt. Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) भी हैं. इसके अलावा उन्होंने Padma Group of Companies में डिप्टी जनरल मैनेजर और अन्य इंजीनियरिंग पदों पर काम किया है. निर्माण और परामर्श सेवाओं से उन्हें स्थायी आय मिलती है.
संगीत क्षेत्र से भी मोटी कमाई बालेन शाह एक मशहूर रैपर और संगीतकार भी हैं. उन्होंने कई टीवी शो, रैप बैटल और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है. रैप, गीत लेखन (songwriting), संगीत निर्माण (music production) और स्टेज परफॉर्मेंस उनके लिए अतिरिक्त आय के सोर्स हैं. फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टा से भी इन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.






