
Film Wrap: तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह की हालत खराब, ऑस्कर की रेस में बॉबी की फ्लॉप फिल्म
AajTak
मनोरंजन की दुनिया में 7 जनवरी का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस दिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने अपने अस्पताल में भर्ती होने का खुलासा किया. बॉलीवुड, टेलीविजन, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ें फिल्म रैप.
मनोरंजन की दुनिया में 7 जनवरी का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस दिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने अपने अस्पताल में भर्ती होने का खुलासा किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फैंस से ये भी कहा कि वो जिंदा हैं. दूसरी तरफ सभी को हैरान करते हुए बॉबी देओल और साउथ स्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' ऑस्कर 2025 की रेस में शामिल हो गई. बॉलीवुड, टेलीविजन, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ें फिल्म रैप.
'तारक मेहता' फेम रोशन सोढ़ी की हालत खराब, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, बोले- जिंदा हूं...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के रोल से फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह ने बुरी खबर शेयर की है. एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं. गुरुचरण ने हॉस्पिटल के बेड से अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
'गेम चेंजर' इवेंट से लौटते वक्त दो फैंस की एक्सीडेंट में गई जान, परिवार को आर्थिक मदद देंगे राम चरण
गेम चेंजर' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद दोनों फैंस बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बाइक की टक्कर एक वैन से हुई, जिसके चलते उनकी जान चली गई. ऐसे में साउथ एक्टर राम चरण, प्रोड्यूसर दिल राजू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने मृतकों के परिवार की आर्थिक मदद का वादा किया है.
ऑस्कर 2025 की दौड़ में शामिल बॉबी देओल की 'कंगुवा', बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी फिल्म

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










