
Fiji Earthquake: फिजी में जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता
AajTak
फिजी में जोरदार भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है. भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि लोग सहम गए.
तुर्की में तबाही मचाने के बाद अब फिजी में जोरदार भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है. भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि लोग सहम गए. बता दें कि फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर का एक देश है, जोकि 300 से ज्यादा द्वीपों का एक द्वीपसमूह है. इनमें 106 स्थायी रूप से बसे हुए हैं.
NCS के मुताबिक, भूकंप सुबह 10 बजकर 01 मिनट 43 सेकेंड पर आया था. इसका केंद्र जमीन के अंदर 569 किलोमीटर गहराई में था. NCS ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Earthquake of Magnitude:6.3, Occurred on 18-04-2023, 10:01:43 IST, Lat: -22.42 & Long: 179.26, Depth: 569 Km ,Location: 485km S of Suva, Fiji for more information Download the BhooKamp App https://t.co/hKL3mGIslZ @Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/PA7VhcIahy
वहीं यूएसजीएस की मानें तो यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा भूकंप है. इससे पहले बीते गुरुवार को भी फिजी में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी.
पापुआ न्यू गिनी और तिब्बत में भी इस महीने भूकंप

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








