
FIFA World Cup Brazil vs Croatia: पांच बार का चैम्पियन ब्राजील बाहर, पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचा
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को ब्राजील और क्रोएशिया के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील को क्रोएशिया से कड़ी टक्कर मिली. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
FIFA World Cup Brazil vs Croatia: कतर की मेजबानी में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार (9 दिसंबर) को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच खेला गया. मैच में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील का मुकाबला क्रोएशिया से हुआ. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
अब सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टक्कर अर्जेंटीना और नीदरलैंड में से किसी एक टीम से होगी. अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्रोएशिया अब खिताब अपने नाम करने से सिर्फ दो जीत दूर है.
क्रोएशियाई टीम ने पिछली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेला था, तब फ्रांस से हार मिली थी. वहीं, ब्राजील 2014 के बाद से अब तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. नेमार की टीम पिछली बार भी क्वार्टर फाइनल में ही हारकर बाहर हुई थी.
Croatia advance to the Semi-final! 👏@adidasfootball | #FIFAWorldCup
नेमार ने रचा इतिहास, लीजेंड पेले की बराबरी कर ली
ब्राजील और क्रोएशिया के बीच यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक बगैर गोल के ही बराबरी पर रहा था. इसके बाद मैच में एक्ट्रा टाइम दिया गया. एक्स्ट्रा टाइम में नेमार ने धमाल किया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






