
FIFA 2022: फ्रांस के एम्बाप्पे और मेसी के बीच मैदान के बाहर भी टक्कर, जानें कमाई में कौन आगे
AajTak
अर्जेंटीना अब फुटबॉल का नया चैंपियन है. उसने पेनल्टी शूटआउट तक गए फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले में मेसी और एम्बाप्पे के बीच जंग देखने को मिली. ऐसे में जान लेते हैं कि दोनों में से कमाई में कौन आगे है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का खिताब अर्जेंटीना ने अपने नाम कर लिया है. हाथों में ट्रॉफी उठाये कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं. लेकिन एक खिलाड़ी, जिसने इस फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल दागे हैं. उसकी चर्चा भी कम नहीं हो रही है. चूंकि उसकी टीम खिताबी मुकाबले में हार गई. इसलिए उसकी तस्वीरें कम नजर आ रही हैं, लेकिन नजर जरूर आ रही हैं. फ्रांस के इस खिलाड़ी का नाम किलियन एम्बाप्पे है (Kylian Mbappe). एम्बाप्पे और मेसी (Lionel Messi) के बीच फाइनल में एक जंग चली. वो जंग थी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की और इस जंग में बाजी एम्बाप्पे ने मारी. लेकिन हर जोरदार मैच के बाद एक चीज तो शुरू हो ही जाती है और वो है खिलाड़ियों की तुलना. फैंस खिलाड़ियों के खेल से लेकर उनकी कमाई तक की तुलना शुरू कर ही देते हैं.
एम्बाप्पे ने चार गोल दागे
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में एम्बाप्पे ने चार गोल दागे. फाइनल मैच में हैट्रिक जमाकर एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप में 8 गोल के साथ गोल्डन बूट अपने नाम किया. 23 साल के एम्बाप्पे ने विश्व कप के फाइनल में वो कमाल कर दिखाया, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा.
कितनी है कमाई
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी ने कुल सात गोल दागे. लेकिन हारकर भी इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एम्बाप्पे हैं. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल आठ बार गेंद को गोल पोस्ट में डाला. अगर मेसी और एम्बाप्पे की कमाई की बात करें, तो दोनों में काफी अंतर हैं. फोर्ब्स के अनुसार, एम्बाप्पे की ऑन और ऑफ फील्ड कमाई 2022 में 43 मिलियन डॉलर है. उन्होंने Nike और हब्लोट सहित कई ब्रॉन्ड्स के साथ पार्टनरशिप की है. दूसरी तरफ मेसी की ऑन और ऑफ फील्ड कमाई 130 मिलियन डॉलर रही है. इस तरह मेसी एम्बाप्पे से काफी आगे हैं.
मेसी और एम्बाप्पे की कमाई में अंतर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











