
February Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों को धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी
AajTak
फरवरी माह की शुरुआत माघ पूर्णिमा से हो रही है. महीने की पहली तारीख को शुक्र ग्रह भी उदय हो रहा है. मकर राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है. इस महीने चार बड़े ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु मौजूद है. आइए जानते हैं कि ग्रहों की ऐसी चाल फरवरी में सभी राशियों के लिए क्या संकेत दे रही है.
Masik Rashifal February 2026: साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है. इस महीने की शुरुआत माघ पूर्णिमा से हो रही है. इस दिन धन, वैभव के कारक शुक्र ग्रह भी उदयवान होने वाले हैं. ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो फरवरी की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चारों ग्रह मकर राशि में बैठे हुए हैं. लेकिन एक के बाद एक ये चारों ग्रह शनि की स्वामित्व वाली कुंभ राशि में चले जाएंगे, जहां राहु पहले से विद्यमान है. ऐसे में फरवरी का महीना कुछ राशियों को अच्छे परिणाम देगा. तो कुछ को बहुत सावधानी से काम लेना होगा. आइए जानते हैं कि फरवरी का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए फरवरी सकारात्मक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट दिखेंगे. व्यापारियों को मुनाफे के मौके मिल सकते हैं. हालांकि घर-परिवार में छोटी-मोटी बातों पर तनाव बन सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से ठीक रहेगा. लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो करियर या व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. नौकरी में ट्रांसफर संभव है. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, लेकिन आत्मविश्वास जरूरत से ज्यादा बढ़ने से बचना होगा.
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों को फरवरी में लगातार प्रयास करते रहना होगा. काम में उतार-चढ़ाव के बाद स्थान परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. छात्रों के लिए यह महीना मेहनत की परीक्षा का है, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे. परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी मिला-जुला रहेगा. नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन पदोन्नति की संभावना भी बन रही है. व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभ दे सकती हैं, खासकर विदेशी संपर्कों से. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है.
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए प्रेम जीवन के लिहाज से समय अच्छा है. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. हालांकि आर्थिक मोर्चे पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों को रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












