
February 2023 Vrat Tyohar List: महाशिवरात्रि से फुलेरा दूज तक, देखें फरवरी के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट
AajTak
February 2023 Vrat Tyohar List: फरवरी के महीने में कई प्रमुख व्रत, त्योहार आने वाले हैं. इस महीने महाशिवरात्रि, रविदास जयंती, शबरी जयंती और फुलेरा दूज जैसे प्रमुख व्रत, त्योहार पड़ेंगे.
February 2023 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है. फरवरी के महीने में कई प्रमुख व्रत, त्योहार आने वाले हैं. इस महीने महाशिवरात्रि, रविदास जयंती, शबरी जयंती और फुलेरा दूज जैसे प्रमुख व्रत, त्योहार पड़ेंगे. इसी महीने की 6 तारीख से फाल्गुन मास भी आरंभ हो जाएगा. आइए फरवरी के महीने में पड़ने वाले व्रत, त्योहार की पूरी लिस्ट देखते हैं.
फरवरी 2023 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
बुधवार, 1 फरवरी- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी गुरुवार, 2 फरवरी- गुरु प्रदोष व्रत रविवार, 5 फरवरी- माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती सोमवार, 6 फरवरी- फाल्गुन मास आरंभ गुरुवार, 9 फरवरी- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी रविवार, 12 फरवरी- यशोदा जयंती सोमवार, 13 फरवरी- शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति मंगलवार- 14 फरवरी- जानकी जयंती बुधवार- 15 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती शुक्रवार- 17 फरवरी- विजया एकादशी शनिवार- 18 फरवरी- महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी सोमवार- 20 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या मंगलवार- 21 फरवरी- फुलेरा दूज गुरुवार- 23 फरवरी- विनायक चतुर्थी शनिवार- 25 फरवरी- स्कंद षष्ठी सोमवार, 27 फरवरी- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
ग्रह राशि परिवर्तन सोमवार, 13 फरवरी- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मंगलवार, 07 फरवरी- बुध का मकर राशि में गोचर सोमवार, 27 फरवरी- बुध का कुंभ राशि में गोचर बुधवार, 15 फरवरी- बुध का मीन राशि में गोचर शनिवार, 25 फरवरी- बुध अस्त रविवार, 05 फरवरी- शनि अस्त

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











