
FBI ने भारत से भगोड़े सिंडी सिंह को किया गिरफ्तार, 10 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में थी शामिल
AajTak
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने पुष्टि की कि एफबीआई ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के साथ मिलकर सिंडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसे वापस अमेरिका भेज दिया गया है और आरोपों का सामना करने के लिए उसे टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने अपनी "टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स" लिस्ट में शामिल भगोड़े सिंडी रोड्रिग्ज सिंह को भारत में गिरफ्तार कर लिया है. सिंडी पर अपने छह साल के बेटे, नोएल रोड्रिग्ज अल्वारेज की हत्या से संबंधित "प्रॉसिक्यूशन से बचने के लिए गैरकानूनी उड़ान" और "10 साल से कम उम्र के व्यक्ति की कैपिटल मर्डर" के लिए टेक्सास राज्य वारंट का सामना करना पड़ रहा है.
फॉक्स न्यूज के अनुसार, सिंडी ने अपने बेटे की हत्या में शामिल होने के बाद अभियोजन से बचने के लिए अमेरिका छोड़ दिया था. 3 अक्टूबर 2024 को, सिंडी रोड्रिग्ज सिंह के लिए एक इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया और भारत समेत सभी सदस्य देशों में प्रसारित किया गया. उसी वक्त भारतीय अधिकारियों को प्रत्यर्पण पैकेज सौंपा गया, जिसने उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया.
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने पुष्टि की कि एफबीआई ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के साथ मिलकर सिंडी सिंह को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है. उसे वापस अमेरिका भेज दिया गया है और आरोपों का सामना करने के लिए उसे टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.
पटेल ने फॉक्स न्यूज को बताया, 'एफबीआई की टेन मोस्ट वांटेड सूची ऐसे मामलों के लिए मौजूद है, जहां एक खतरनाक भगोड़े अपराधी ने सोचा कि वह भाग सकती है, विदेश में छिप सकती है और सजा से बच सकती है.'
उन्होंने आगे कहा, 'न्याय की कोई सीमा नहीं है और आज अमेरिकी लोग देख सकते हैं कि हम उन लोगों का पीछा करना कभी नहीं छोड़ेंगे जो हमारे बीच निर्दोष लोगों को शिकार बनाते हैं.'
काश पटेल की भारतीय अधिकारियों की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








