
FASTag Annual Pass की बुकिंग शुरू, केवल 3 ईजी स्टेप में होगा एक्टिवेट, जानें प्रोसेस और 10 बड़े सवालों के जवाब
AajTak
FASTag Annual Pass को आज से शुरू किया गया है. इस सालाना पास के पात्रता के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, मसलन किस तरह के वाहनों पर ये लागू होगा, किस तरह के फास्टैग पर ये एक्टिवेट होगा, किन दशाओं में ये डिएक्टिवेट होगा इत्यादि. इसलिए पास खरीदने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. यहां इससे जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं.
FASTag Annual Pass complete Guide: भारत आज 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर आज देश भर में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) को शुरू कर दिया गया है. इसके लिए राजमार्गयात्रा ऐप पर आधिकारिक बुकिंग की जा रही है. ये सालाना पास लोगों को चुनिंदा सड़कों पर महज 3,000 रुपये के खर्च में पूरे साल भर टोल-फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा. 1 साल के लिए 200 ट्रिप लिमिट के साथ आने वाले इस पास को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं, आज हम आपके लिए इससे जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब लेकर आए हैं.
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फास्टैग सालाना पास के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये की राशि खर्च करनी होगी. ये पास पूरे एक साल या 200 ट्रिप्स तक के लिए ही वैलिड होगा. इनमें से जो भी पहले आए, चाहे इस मियाद पूरी हो जाए या फिर यूजर के 200 ट्रिप्स पूरे हो जाएं उसके बाद पास डी-एक्टीवेट हो जाएगा.
FASTag पर ये सालापा पास हर सड़क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. मंत्रालय का कहना है कि ये पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर ही लागू होगा. राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सप्रेसवे, स्टेट हाईवे (SH) इत्यादि के टोल प्लाजा या पार्किंग स्थलों पर ये पास काम नहीं करेगा. इन जगहों पर इसका फास्टैग पहले की ही तरह काम करेगा और जहां जरूरी होगा वहां फास्टैग से पैसे कटेंगे. इसलिए अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
सरकार का कहना है कि, फास्टैग एनुअल पास VAHAN डेटाबेस के माध्यम से जांच के बाद केवल प्राइवेट कार, जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी किया जाएगा. इस प्रोग्राम में कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी-कैब, ट्रक, मिनी-ट्रक या बस जैसे व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं. यानी इस पास का लाभ केवल प्राइवेट व्हीकल ओनर्स को ही मिलेगा. यदि फास्टैग को किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो ये डी-एक्टीवेट हो जाएगा.
फास्टैग सालाना पास केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्गयात्रा (Rajmargayatra) मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन ही खरीदा या एक्टिवेट किया जा सकता है. मंत्रालय ने ये साफ कहा कि, किसी भी दूसरे वेबसाइट या ऐप के जरिए सालाना पास खरीदने की गलती न करें, ये फ्रॉड हो सकता है.
वाहन की पात्रता और संबंधित FASTag की पुष्टी होने के बाद सालाना पास एक्टिवेट किया जाएगा. इसके लिए यूजर को NHAI के वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप पर जाना होगा, जहां इसके लिए एक लिंक मिलेगा. राजमार्ग यात्रा ऐप पर केवल 3 ईजी स्टेप में इसे एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके लिए ऐपर पर दिए गए "Annual Toll Pass" टैब पर क्लिक करें, और एक्टिवेट बटन पर दबाएं. अगले स्टेप में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और तीसरे स्टेप में पेमेंट कर प्रक्रिया पूरी करें. भुगतान करने के बाद पास के एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सामान्यत: 2 घंटे के भीतर सालान पास उक्त फास्टैग पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






