
Facebook स्मार्ट वॉच दो कैमरों के साथ हो सकती है लॉन्च, क्या होगी कीमत?
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook के बारे अब खबर आ रही है ये स्मार्टवॉच उतारने की तैयारी में है. पहले ये रिपोर्ट आई थी ये सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टवॉच को जल्द लॉन्च कर सकता है. इसके बारे में सबसे पहले फरवरी में रिपोर्ट आई थी. अब कहा जा रहा है Facebook के इस स्मार्टवॉच में दो कैमरे के साथ डिटैचेबल स्क्रीन दी जा सकती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook के बारे अब खबर आ रही है ये स्मार्टवॉच उतारने की तैयारी में है. पहले ये रिपोर्ट आई थी ये सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टवॉच को जल्द लॉन्च कर सकता है. इसके बारे में सबसे पहले फरवरी में रिपोर्ट आई थी. अब कहा जा रहा है Facebook के इस स्मार्टवॉच में दो कैमरे के साथ डिटैचेबल स्क्रीन दी जा सकती है. पहले के लीक के अनुसार Facebook स्मार्टवॉच में सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे. इस लीक में ये भी कहा गया है ये वियरेबल एंड्रॉयड के ओपन सोर्स पर काम करेगा. ये सबसे पॉपुलर फिटनेस-रिलेटेड सर्विस के साथ आएगा. अब The Verge की एक रिपोर्ट में Facebook स्मार्टवॉच के कुछ हार्डवेयर के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार Facebook स्मार्टवॉच यूनिक डिजाइन के साथ आ सकता है. इससे यूजर डिस्प्ले को स्टेनलेस स्टील फ्रेम से हटा कर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











