
Facebook की पैरेंट कंपनी लाई Meta AI App, अब ChatGPT से होगा सीधा मुकाबला
AajTak
Meta AI App लॉन्च हो गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर AI एक्सपीरियंस मिलेगा और इसका दावा खुद कंपनी ने किया है. यह ऐप iOS और Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यहां यूजर्स को डिस्कवर फीड आदि भी भी मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Meta ने अपना नया AI App लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Meta AI App है और इसको Llama 4 के साथ बिल्ड किया है. यूं तो Meta AI का यूज बहुत से लोग डेली करते हैं, जो उनके WhatsApp, Instagram, Facebook और Messenger में मौजूद है. अब मोबाइल यूजर्स इसका App भी इंस्टॉल कर सकते हैं. आइए इस ऐप के बारे में जानते हैं और ये ऐप क्यों खास है?
Meta ने बताया कि इस ऐप को इसलिए तैयार किया गया है ताकि यूजर्स को बेहतर AI इंट्रैक्शन एक्सपीरियंस मिल सके. कंपनी का दावा है कि यह ज्यादा हेल्प फुल है. इतना ही नहीं यूजर्स को इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल्स मिल जाएगा, जिसे यूजर्स सिर्फ वॉयस और टेक्स्ट कंवर्शेसन के जरिए कर सकेंगे.
Meta ने किया पोस्ट
वॉयस डेमो भी आया
Meta ने अपने पेज पर बताया है कि कंपनी ने इसमें एक वॉयस डेमो बिल्ट किया है, जो फइल ड्यूप्लेक्स स्पीच टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यहां यूजर्स चाहें तो टेस्ट के लिए Toggle को ऑन और ऑफ कर सकते हैं. इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स ज्यादा नेचुरल वॉयस एक्सपीरियंस मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











