
Explainer: IT इंडस्ट्रीज के लिए बेंगलुरू से बेहतर गुरुग्राम-नोएडा? 24 घंटे की ही बारिश में शहर बेहाल
AajTak
इसी महीने की शुरुआत में जब बेंगलुरु बारिश में डूब रहा था तब शहर को सिलिकॉन वैली कहे जाने पर सवाल उठाने लग गए थे. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों को आईटी इंडस्ट्री के लिए बेहतर विकल्प बता रहे थे. हालांकि महज 24 घंटे की बारिश ने Delhi NCR की हालत पतली कर दी है.
Delhi NCR Rain: अभी चंद दिनों पहले की ही बात है, जब कर्नाटक की राजधानी व आईटी इंडस्ट्री के हब बेंगलुरु (Bengaluru) की भद्द पिट रही थी. लगातार हो रही बारिश ने भारत के 'सिलिकॉन वैली' के रूप में पहचाने जाने वाले इस शहर का हाल बुरा कर दिया था. कई रोज की बारिश (Bengaluru Rain) ने शहर के कई हिस्सों को तालाब बना दिया था. सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चलाने के हालात उत्पन्न हो गए थे. लोगों को उनके घरों से ट्रैक्टरों से रेस्क्यू किया जा रहा था और आईटी प्रोफेशनल्स ट्रैक्टर्स से ही ऑफिस जाने पर मजबूर थे. तब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी और लोग नोएडा (Noida) व गुरुग्राम (Gurugram) को आईटी कंपनियों के लिए बेहतर विकल्प बताने लगे. अब मौसम ने ही पूरी बहस का हिसाब-किताब साफ कर दिया है. महज 24 घंटे की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) खासकर गुरुग्राम की हालत पतली कर दी है.
कई नामी कंपनियों के ऑफिस
एनसीआर के ये दोनों शहर नोएडा और गुरुग्राम भी कई बड़ी कंपनियों के हब हैं. दोनों शहरों में शानदार आईटी पार्क हैं, जहां दिग्गज कंपनियों के दफ्तर हैं. इनके अलावा ऑटोमोबाइल से लेकर मीडिया और फाइनेंस सेक्टर तक की नामी कंपनियों का ठिकाना भी इन दो शहरों में है. हालांकि 24 घंटे की बारिश ने इन दोनों शहरों की बुनियादी संरचना की कलई खोल दी है.
हालात ऐसे उत्पन्न हो गए हैं कि प्रशासन की ओर से कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम लागू करने की हिदायत दी जा रही है. लोग घंटों तक जाम में फंस रहे हैं. बच्चों के स्कूल बंद करने पड़ गए हैं. आइए जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर के ये दोनों शहर आईटी कंपनियों का हब बनने के कितने लायक हैं...
नोएडा, गुरुग्राम के ये प्लस प्वाइंट
सबसे पहले आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में जब बेंगलुरु बारिश में डूब रहा था तब इंटरनेट पर शहर को सिलिकॉन वैली कहे जाने पर सवाल उठाने लग गए थे. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों को आईटी इंडस्ट्री के लिए बेंगलुरु से बेहतर विकल्प बता रहे थे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






