
EXPLAINER- ईरान में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले कट्टरपंथी इब्राहीम रईसी कौन हैं?
AajTak
कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी (Ebrahim Raisi) ईरान के राष्ट्रपति चुने गए हैं. वह अगस्त में हसन रूहानी की जगह लेंगे. रईसी फिलहाल ईरान के शीर्ष जज हैं.
कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी (Ebrahim Raisi) के रूप में ईरान को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है. राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने से पहले भी कई वजहों से इब्राहीम रईसी चर्चाओं में रहे हैं. इसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से उनकी करीबी, सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उनकी भूमिका और 'डेथ कमीशन' प्रमुख है. इसके साथ-साथ उनपर पहले से ही अमेरिका के प्रतिबंध भी लगे हुए हैं. अति रूढ़िवादी विचारों के माने जाने वाले इब्राहीम रईसी अगस्त में हसन रूहानी की जगह लेकर राष्ट्रपति का पद संभालेंगे. फिलहाल वह ईरान के शीर्ष जज हैं. इब्राहीम रईसी और ईरान के देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की नजदीकियां जगजाहिर हैं. माना जाता है कि वह ही खामनेई के उत्तराधिकारी होंगे.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









