
Exclusive Interview: कैसे हुई मुलाकात, शादी तक पहुंची बात, लेडी डॉन ने खुद खोले गैंगस्टर के राज
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च को होने जा रही है. इस शादी पर 4 राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसी की नजर रहेगी. इसके साथ ही गैंगवार होने की भी आशंका है. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अनुराधा चौधरी ने कई राज खोले हैं.
12 मार्च को दिल्ली में एक शादी होने जा रही है. ये कोई मामूली शादी नहीं है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं. इस शादी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस के साथ सेंट्रल एजेंसी एनआईए की नजर है. इस शादी पर सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि कई कुख्यात गैंगस्टरों की भी नजर रहेगी. जी हां, हम हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी की बात कर रहे हैं. काला जठेड़ी के नाम पर जुर्म की फेहरिस्त बहुत लंबी है. उसका क्राइम सिंडिकेट लॉरेंस बिश्नोई से भी बड़ा है.
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की होने वाली दुल्हन भी कोई मामूली लड़की नहीं बल्कि कभी राजस्थान के सबसे डॉन रहे आनंदपाल सिंह के गैंग की कमान संभालने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी है. दोनों की शादी की इजाजत दिल्ली की एक कोर्ट ने दी है. इसके लिए तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी को 6 घंटे की पेरोल भी मिली है. इस दौरान गैंगस्टर जेल से अपनी बारात लेकर दिल्ली के द्वारा में स्थित एक बैंक्वेट हाल आएगा. उसके साथ सूट-बूट में पुलिसवाले बाराती रहेंगे. इन 6 घंटों के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस बेहद चौकस रहने वाली है.
पेश है गैंगस्टर काला जठेड़ी की होने वाली दुल्हन लेडी डॉन अनुराधा चौधरी का Exclusive Interview...
सवाल 1- संदीप गैंगस्टर और आप लेडी डॉन, आपने शादी करने का फैसला क्यों किया?जवाब- मैं अब नॉर्मल लाइफ जीना चाहती हूं. संदीप भी क्राइम छोड़ना चाहता है. हम एक हालत में फंसे थे. इसलिए शादी करके जीना चाहते हैं.
सवाल 2- आप आनंदपाल सिंह के गैंग से जुड़ी रही हैं. एक गैंगस्टर से ही शादी करने का फैसला क्यों किया?जवाब- सेकेंड टाइम काला जठेड़ी से मिलना ऊपर वाले की मर्जी थी. एक ऐसा मुकदमा मुझ पर दर्ज हुआ, जिसमें मेरी कोई संलिप्तता नहीं थी. पूरी तरह से फर्जी केस था. उसमें राजस्थान का एक पुलिस अफसर भी शामिल था. हम मिले तो हमारी कई चीजें एक थीं. हम इन चीजों से ऊब चुके थे. इसलिए एक साथ रहने का फैसला कर लिया.
सवाल 3- जब संदीप फरार था, 7 लाख का इनाम था, तब उसके साथ कितने वक्त तक रही थीं?जवाब- थोड़े टाइम

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










