
Exclusive: सोनाली सुधीर को रोकती रही, PA जबरन बोतल से ड्रग्स पिलाता रहा... CCTV में मिला बड़ा सबूत
AajTak
टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की तरफ से लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब दावा किया गया है कि सोनाली को एक बोतल के जरिए 1.5 ग्राम MDMA दिया गया था. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सुधीर और सिकंदर ने ही पूछताछ में ये बात कबूल की है.
टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की तरफ से लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब दावा किया गया है कि सोनाली को एक बोतल के जरिए 1.5 ग्राम MDMA दिया गया था. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सुधीर ने ही पूछताछ में ये बात कबूल की है.
ड्रग्स की थ्योरी को सबूतों का सहारा मिला
इससे पहले गोवा पुलिस ने ही जानकारी दी थी कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग्स दिए गए थे. उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था, उसी शक के आधार पर सोनाली के स्टाफ मेंबर सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया. परिवार वाले तो पहले ही सुधीर पर हत्या का आरोप लगा चुके हैं, अब पुलिस जांच में भी कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं.
खबर है कि गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन टिक टॉक स्टार बार-बार उसे रोक रही हैं, वे वो पदार्थ पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है.
सोनाली के शरीर पर चोट के निशान
अब आरोपियों का ये कबूलनामा पुलिस की उस थ्योरी और ज्यादा बल देती है जहां पर कहा गया है कि सोनाली को ड्रग्स दिए गए थे. लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि क्या ड्रग्स की वजह से ही सोनाली की मौत हुई या नहीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इतना जरूर कहा गया है कि सोनाली के शरीर पर कई सारे चोट के निशान थे, किसी नुकीली चीज से उन्हें मारा गया था. ऐसे में पुलिस ने हत्या वाली धाराओं में FIR भी दर्ज की है और उसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









