
Exclusive: मणिपुर के BJP विधायक ने बयां की आपबीती, भीड़ के हमले में बाल-बाल बची थी जान
AajTak
कुकी-जोमी आदिवासी समुदाय से आने वाले बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर भी मई में भीड़ ने हमला कर दिया था. इस हमले में भीड़ ने उन्हें सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया था. अब विधायक वाल्टे ने खुलकर हालातों पर बात की. उन्होंने कहा कि एक दिन कुकी और मैतेई लोग जरूर साथ आएंगे.
मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा में कुकी-जोमी आदिवासी समुदाय से आने वाले बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर भी मई में भीड़ ने हमला कर दिया था. इस हमले में भीड़ ने उन्हें सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया था. अब विधायक वाल्टे ने खुलकर हालातों पर बात की. बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे ने इंडिया टुडे ग्रुप के कंलस्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से आपबीती बयां की.
मणिपुर सीएम एन बिरने सिंह के करीबी कहे जाने वाले विधायक वाल्टे ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से मिलना चाहते हैं और अपनी दुर्दशा बताना चाहते हैं. अपने ऊपर हुई यातना के बावजूद वाल्टे ने आशा व्यक्त की कि मैतेई और कुकी एक दिन एक साथ आएंगे.
दरअसल, मई में इंफाल के मध्य में भीड़ ने बीजेपी विधायक वाल्टे के साथ मारपीट की थी. वाल्टे पर भीड़ ने उस समय हमला किया था जब वह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ बैठक के बाद राज्य सचिवालय से लौट रहे थे. फेरजावल जिले के थानलॉन से तीन बार के विधायक वाल्टे हमले के समय इंफाल स्थित अपने सरकारी आवास पर जा रहे थे.
विधायक ने मणिपुर से परिवार को भी दिल्ली बुलाया
हमले के बाद वाल्टे को दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे दिल्ली में ही रुक गए. उन्होंने यहीं पर अपने परिवार को भी बुला लिया है. वाल्टे ने बताया कि अब मेरी सेहत में सुधार हो रहा है. हालातों को देखते हुए मैं अपने परिवार के लोगों को मणिपुर से दिल्ली लेकर आया हूं. हम यहीं पर क्रिसमस मनाएंगे. मुझे उम्मीद है मैं जल्द ठीक होकर अपने लोगों से मिलूंगा और उन्हें बताऊंगा मेरे साथ क्या-क्या हुआ है.
इस दौरान वाल्टे भावुक होकर रोते हुए बोले, "सरदेसाई, तुमने मुझसे वादा किया था कि तुम मेरे पास आओगे, तुम भगवान के बाद हो." दरअसल, इंडिया टुडे ने ही वाल्टे के साथ हुई मारपीट के बारे में पांच महीने पहले विस्तार से देश को बताया था. तब वाल्टे ने सरदेसाई से कहा था कि जब वह वापस इंफाल जाएंगे तो उन्हें अपने साथ जरूर लेकर जाएंगे.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











