
Exclusive: दिसंबर में लॉन्च होगा LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर, सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज का दावा
AajTak
LML Star के लॉन्च को लेकर कंपनी ने खुलासा कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी चरण बद्ध तरीके से बाजार में उतारेगी. कंपनी का दावा है कि ये मौजूदा स्कूटरों के मुकाबले सबसे बेहतर ड्राइविंग रेंज देगी और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश की जाएगी.
LML Star Electric Scooter Launch: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में लगातार नए प्लेयर्स एंट्री कर रहे हैं, साथ ही कुछ पुराने ब्रांड्स भी हैं जो कि नए अंदाज में इलेक्ट्रिक मार्केट में उतरने की तैयारी में हैं. LML भी इलेक्ट्रिक अवतार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर LML Star को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. बीते ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को शोकेस किया गया था, जिसके बाद इसके लुक और डिज़ाइन की चर्चा चारों तरफ हो रही थी. अब कंपनी के एमडी और सीईओ डा. योगेश भाटिया ने इस बात की जानकारी दी है कि LML Star को आगामी दिसंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
आज तक से बातचीत में डा. भाटिया ने बताया कि, कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने से कुछ महीनों पहले संभवत: सितंबर तक इसके टेस्ट ड्राइव की शुरुआत करेगी. उन्होनें कहा कि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया है और इसे इटली की टीम ने डिज़ाइन किया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बाइक की स्टायलिंग और स्कूटर का कम्फर्ट दोनों गुणों का समावेश किया गया है.
अलग-अलग बैटरी पैक में आएगा LML Star:
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4Kw की क्षमता का बैटरी पैक दे रही है और इसे कई अलग-अलग रेंज के साथ पेश किया जाएगा. यानी कि इसके कई वेरिएंट्स होंगे. हालांकि योगेश भाटिया ने अभी इस स्कूटर के रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि ये देश में मौजूद अन्य स्कूटरों के मुकाबले सबसे बेहतर ड्राइविंग रेंज देगी. कंपनी इस स्कूटर का निर्माण हरियाणा के बावल में स्थित प्लांट में करेगी. ये वही प्लांट है जहां पर पहले हार्ले डेविडसन अपने मोटरसाइकिलों का निर्माण करता था.
सेग्मेंट में पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स:
कंपनी ने इस स्कूटर को बेहद ही फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया है, इसके कई ऐसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जो कि आमतौर पर स्कूटर सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिलता है. योगोश भाटिया का कहना है कि, "इस स्कूटर को इटली में डिज़ाइन किया गया है, इसके फ्रंट में LED डे-टाइम-रनिंग लाइट्स के साथ ही 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलैंप को कंपनी ने बेहद ही आकर्षक तरीके से पोजिशन किया है."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












