
EXCLUSIVE: कैसा होगा नया बांग्लादेश? आजतक से BNP ने शेयर किया रोडमैप... भारत संग रिश्तों पर भी की बात
AajTak
बीएनपी की दो-तिहाई बहुमत वाली जीत के बाद बांग्लादेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. खबर है कि तारिक रहमान 16 या 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सलाहकारों ने ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ को नई सरकार का मुख्य एजेंडा बताया है. भारत के साथ संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं.
बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बंपर जीत हासिल कर ली है. दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है. खबरें आ रही हैं कि चार दिनों में तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 16 या 17 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. भारत बांग्लादेश में हो रहे राजनीतिक बदलाव पर नजरें बनाया हुआ है. आजतक ने तारिक रहमान के दो सलाहकार ज़ियाउद्दीन हैदर और हुमायूं कबीर से बातचीत की है. सलाहकारों ने बताया कि नया बांग्लादेश कैसा होगा और आने वाले दिनों में भारत के साथ संबंध कैसे होने वाले हैं.
आइए, पहले जानते हैं कि सलाहकार ज़ियाउद्दीन हैदर के साथ आजतक की क्या-क्या बातचीत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान से बातचीत कर उन्हें जीत की बधाई दी है. इस संवाद को बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. सलाहकार ज़ियाउद्दीन हैदर ने इस बातचीत पर रिएक्ट करते हुए कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच संवाद को आगे बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है. उन्होंने बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया बांग्लादेश दौरे और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के निधन पर भारत द्वारा शोक संदेश भेजना भी रिश्तों में सकारात्मक विकास का संकेत है.
ज़ियाउद्दीन हैदर ने नई बांग्लादेश सरकार की नीति ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ को उसके मुख्य एजेंडे के रूप में बताया. उनका मानना है कि सरकार की प्राथमिकता देश और उसके लोगों के हितों को सर्वोच्च रखेगी. स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को खास महत्व दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अतीत के अनुभवों से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए भविष्य की नीतियों को तैयार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'हम संबंध सुधारने को तैयार, लेकिन...', भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर बोले तारिक रहमान के सलाहकार
भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ बेहतर और सम्मानजनक संबंध स्थापित करना बांग्लादेश की विदेश नीति का अहम हिस्सा होगा. ज़ियाउद्दीन ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सार्क को दोबारा सक्रिय करना क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. हम अपनी विदेश नीति पर कई देशों के साथ चर्चा करेंगे, हम कनेक्टिविटी में विश्वास करते हैं. SAARC को फिर से सक्रिय करना आगे की बड़ी उम्मीद होगी.
16-17 फरवरी को हो सकता है तारिक रहमान का शपथ ग्रहण

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









