
EVM से पहले AI, ChatGPT मेकर और विंडोज के फीचर Recall पर भी सवाल उठा चुके हैं एलॉन मस्क
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon musk ने अपने एक पोस्ट में EVM मशीन की आलोचना की और इसे हटाने तक की सलाह दे दी. क्या आप जानते हैं कि मस्क इससे पहले कई और टेक्नोलॉजी की भी आलोचना कर चुके हैं, जिसमें AI, windows का Recall फीचर भी शामिल है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk के आइडिये अक्सर दुनिया में चर्चा का विषय बनते हैं, लेकिन इस बार उनका EVM को लेकर दिए गए बयान ने सभी का ध्यान खींचा है. दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने शनिवार देर रात को X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया और EVM पर गंभीर सवाल उठाए.
एलॉन मस्क ने EVM को लेकर कहा कि हमें इसे हटा देना चाहिए. साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इसे इंसान और AI की मदद से हैक किया जा सकता है. इसके बाद मानों भारतीय राजनीति EVM का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया.
राहुल गांधी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने Elon Musk के पोस्ट का जवाब भी पोस्ट करके दिया और उन्हें आड़े हाथ लिया. उन्होंने भारतीय EVM को अलग और सुरक्षित बताया. लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मस्क ने किसी टेक्नोलॉजी की आलोचना की हो, वे इससे पहले भी वे कई तकनीक को आलोचना कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा बयान, EVM हटाने की मांग, हैकिंग पर कही ये बात
Elon Musk अक्सर AI को आड़े हाथ ले चुके हैं. वे AI के नेगेटिव पहलुओं के बारे में बता चुके हैं. बीते साल उन्होंने AI डेवलपमेंट को रोकने तक की बात कही थी. मस्क ने बताया कि यह अब तक की सबसे खतरनाक तकनीक है, जो बहुत से लोगों की नौकरी निगल सकता है. Elon Musk लंबे समय से ChatGPT मेकर OpenAI की आलोचना करते रहे हैं, वे इस टेक्नोलॉजी को काफी खतरनाक बताते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












