
EVM पर बवाल के बीच 5 राज्यों की चुनावी किस्मत का फैसला कल, अखिलेश बोले- स्ट्रांग रूम के बाहर डटे रहें सपा कार्यकर्ता
AajTak
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का इंतजार अब समाप्त होने वाला है. चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से होगी.
Assembly Election Results 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावी घमासान थम चुका है. अगले पांच साल के लिए जनता ने किस दल को अपना आशीर्वाद दिया है, किसे पांच साल के लिए अपना नीति निर्धारक चुना है, इस फैसले की घड़ी आ गई है. पांच राज्यों में वोटों की गिनती की घड़ी आ गई है. कल यानी 10 मार्च को पांचों राज्यों में वोटों की गिनती होगी. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक वोटों की गिनती के लिए हर जिले में एक मतगणना केंद्र बनाया गया है. यूपी में 75 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव उपायुक्त चंद्रभूषण कुमार ने मतगणना को लेकर तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा है कि 671 मतगणना ऑब्जर्वर और 10 स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वाराणसी और मेरठ में दो विशेष अधिकारियों को तैनात किया गया है. केंद्रीय बल स्ट्रांग रूम की निगरानी में तैनात किए गए हैं जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई हैं.
सुबह 8 बजे से गिने जाएंगे पोस्टल बैलट
उन्होंने बताया कि वेयरहाउस खुलने और बंद होने पर फर्स्ट लेवल की चेकिंग की जाएगी. इसके बाद ईवीएम को मतगणना के लिए ले जाया जाएगा. चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि हरेक ईवीएम के सीरियल नंबर राजनीतिक दलों के साथ साझा किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट गिने जाएंगे. इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे. पहले चरण की मतगणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर हस्ताक्षर करेंगे और ऐसा वे हर राउंड की गिनती के बाद करेंगे.
वेबसाइट पर होगा रियल टाइम अपडेशन
चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर हर राउंड की गिनती के बाद चुनाव आयोग के एप EnCORE पर एंट्री सुनिश्चित करेंगे. ये चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रियल टाइम बेसिस पर परिणाम नजर आएंगे. वोटर हेल्पलाइन एप पर भी चुनाव परिणाम देखे जा सकेंगे.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






