
Europe Heat Waves: क्यों जल रहे हैं सुहावने मौसम के लिए मशहूर यूरोप के देश, जानिए
AajTak
स्पेन के जमोरा प्रोविंस के जंगलों में इस वक्त आग की लपटें उठ रही हैं. ब्रिटेन में आग उगलती गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. फ्रांस की 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में पेरिस पसीना-पसीना हो रहा है. यूरोप में तापमान इतना हाई हो रहा है कि हीटवेव ने वहां के ज्यादातर देशों को माइक्रोवेव बना दिया है. दक्षिणी इंग्लैंड में गर्मी का सितम इतना ज्यादा है कि ल्यूटन एयरपोर्ट का रनवे गर्मी की वजह से पिघल गया. गर्मी से पिघलते इंग्लैंड की खबरें अखबारों की फ्रंटपेज हेडलाइंस बन रही हैं. सुधीर चौधरी के नए शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' में जानिए कि क्यों जल रहे हैं सुहावने मौसम के लिए मशहूर यूरोप के देश.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










