
Equity Mutual Fund पर विश्वास कायम, फरवरी में शानदार 19,705 करोड़ रुपये का निवेश
AajTak
Equity Mutual Fund: फरवरी लगातार 12वां महीना रहा, जब शुद्ध रूप से इक्विटी म्यूचुअल फंड में मंथली निवेश बढ़ा है. वह भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और विदेश संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली जारी रहने के बीच.
पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार (Share Market) में दबाव देखा जा रहा है, खासकर फरवरी महीने में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहा. निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगाने से बचते दिखे. क्योंकि रूस-यूक्रेन तनाव के साथ-साथ कई और वजहों से शेयर बाजार में हरियाली नहीं लौट पा रही थी.
बाजार में गिरावट के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश
लेकिन इस गिरावट के बीच भी निवेशकों में म्यूचुअल फंड को लेकर विश्वास कायम दिखा, खासकर इक्विटी म्यूचुअल में निवेश महीने-दर-महीने बढ़ा है. इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Fund) में फरवरी, 2022 में 19,705 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया है.
दरअसल, फरवरी लगातार 12वां महीना रहा, जब शुद्ध रूप से इक्विटी म्यूचुअल फंड में मंथली निवेश बढ़ा है. वह भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और विदेश संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली जारी रहने के बीच.
जनवरी के मुकाबले फरवरी में इजाफा
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कंपनियों के निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा जनवरी, 2022 में 14,888 करोड़ रुपये और दिसंबर, 2021 में 25,077 रुपये था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











