
EPFO Portal Down: डेडलाइन नजदीक लेकिन पोर्टल डाउन, E-Nomination में आ रही दिक्कत
AajTak
EPFO Portal Down: ईपीएफओ का पोर्टल 28 दिसंबर को काफी समय के लिए डाउन रहा. पोर्टल को खोलने में बुधवार को भी दिक्कतें आ रही हैं. इस कारण लोगों को यूएएन के साथ आधार कार्ड को लिंक करने और ई-नॉमिनेशन करने में लोगों को परेशानी हो रही है.
महज दो दिन में इस साल के साथ कई जरूरी डेडलाइन (EPFO Deadline) भी समाप्त हो रही है. पीएफ खाताधारकों को 31 दिसंबर तक UAN को आधार से लिंक (UAN Aadhar Linking) करना है और ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) का काम भी निपटाना है. हालांकि ईपीएफओ (EPFO) के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल (Unified Member Portal) के डाउन होने से लोगों को इसमें दिक्कतें आ रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












