
EPFO : साढ़े 6 करोड़ लोगों के लिए गुड न्यूज.. मोदी सरकार ने किया PF पर ब्याज बढ़ाने का ऐलान
AajTak
EPFO खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के ऐलान से संबंधित सर्कुलर 24 जुलाई को जारी किया गया है. गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF Account पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए EPF खाते के लिए ब्याज दर 8.15 फीसदी घोषित की है, इससे पहले ये 8.10 फीसदी था. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भविष्य निधि योगदान के लिए ब्याज दर में बढ़ोत्तरी को नोटिफाई कर दिया है.ईपीएफओ की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है.
आज जारी किया गया सर्कुलर
EPFO खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के ऐलान से संबंधित सर्कुलर 24 जुलाई सोमवार को जारी किया गया है. गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF Account पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी और मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था. जानकारी के मुताबिक, खाते में ब्याज का पैसा अगस्त 2023 से तक पहुंचने लगेगा.
EPFO बोर्ड ने मार्च में दिया था प्रस्ताव
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बोर्ड ने इसी साल मार्च में ब्याज दर को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBT की सिफारिश के बाद, ब्याज दर को वित्त मंत्रालय द्वारा नोटिफाई किया जाता है, तभी इसे EPFO मेंबर्स के खाते में जमा किया जा सकता है. आमतौर पर, ब्याज दर वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अधिसूचित की जाती है और ग्राहक FY23 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे.
40 साल में सबसे कम थी ब्याज दर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











