
EOW ने सुकेश चंद्रशेखर केस में नई चार्जशीट दायर की, पिंकी ईरानी को बनाया आरोपी
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने नई चार्जशीट दायर की है. इसमें पिंकी ईरानी को आरोपी बनाया गया है. सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज की पिंकी ईरानी ने ही मुलाकात कराई थी.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने नई चार्जशीट दायर की है. जानकारी के मुताबिक EOW ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष एक नया आरोप पत्र दायर किया है. इसमें पिंकी ईरानी को आरोपी बनाया गया है.
चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही सहित विभिन्न अभिनेत्रियों के गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. पिंकी ईरानी को EOW की ओऱ से गिरफ्तार किए हुए 60 दिन हो चुके हैं. लिहाजा कानूनन चार्जशीट दायर की जानी थी.
सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज की पिंकी ईरानी ने ही मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को बॉलीवुड एक्ट्रेस से मुलाकात कराने के एवज में करोड़ों रुपये देने का वादा किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने यह दलील दी.
पिंकी ईरानी की ओर से पेश वकील आर के हांडू ने कहा कि सुकेश चाहता था कि पिंकी ईरानी उसे जैकलीन फर्नांडीज से मिला दे, जिसके लिए उसने करोड़ों रुपये देने का वादा किया था.
पिंकी ईरानी को पहली बार 2021 में प्रवर्तन निदेशालय और फिर दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली घोटाले में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए गिरफ्तार किया था. मामले की जांच कर रही एजेंसियों को सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
सुकेश चंद्रशेखर पर व्यापारियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से करोड़ों की उगाही में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. उस पर दिल्ली की जेल में बंद रहने के दौरान फर्जी कॉल के जरिए एक कारोबारी की पत्नी से कथित रूप से एक साल में 215 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










