
England vs Pakistan T20 WC Live Score: सुपर-8 में आज इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
England vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
इंग्लैंड ने सुपर-8 अभियान की शुरुआत श्रीलंका पर 51 रन की शानदार जीत के साथ की, जिससे उनका नेट रन रेट बेहतर हुआ और वे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए. वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें केवल एक अंक मिला और अब गलती की गुंजाइश बेहद कम रह गई है.
पाकिस्तान और इंग्लैंड में भिड़ंत, देखे बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर
उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन के अलावा सैम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे विकल्प पाकिस्तान के पास मौजूद हैं, जो इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बांधने में अहम साबित हो सकते हैं.
हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी में अस्थिरता चिंता का कारण है, खासकर अच्छी स्पिन के खिलाफ. ओपनर साहिबजादा फरहान ने चार पारियों में 220 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा अभी तक लय में नहीं दिखे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












