
England Playing XI vs India 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान... एंडरसन की वापसी, इस मिस्ट्री स्पिनर को भी मौका
AajTak
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्पिनर जैक लीच दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 02 फरवरी (शुक्रवार) से विशाखापत्तनम मे खेला जाना है. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 एक दिन पहले ही घोषित कर दी है. इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.
जैक लीच की जगह मिस्ट्री स्पिनर शोएब बशीर को एकादश में शामिल किया गया है. लीच को पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. इसके अलावा मार्क वुड की जगह दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली है. देखा जाए तो इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में भी तीन स्पिनर्स (रेहान, हार्टले और बशीर) और एक तेज गेंदबाज (एंडरसन) के साथ उतर रहा है.
We have named our XI for the second Test in Vizag! 🏏 🇮🇳 #INDvENG 🏴 | #EnglandCricket
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.
एंडरसन के पास इतिहास रचने का मौका
जेम्स एंडरसन 183 टेस्ट मैचों में अब तक 690 विकेट झटक चुके हैं. ऐसे में वह 700 विकेट लेने के बेहद करीब हैं. जेम्स एंडरसन का यह सातवां भारत का दौरा है. एंडरसन ने भारत के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में 24.89 के एवरेज से 139 विकेट लिए हैं. एंडरसन ने इस दौरान छह बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके. एंडरसन ने 2012 की उस सीरीज में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां इंग्लैंड ने एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को 2-1 से हराया. उस सीरीज में एंडरसन ने 12 विकेट झटके थे. वह अब तक भारत में खेले गए 13 टेस्ट मैचों में 34 विकेट ले चुके हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












