
ENG vs PAK T20 WC: 'फाइनल खेलने लायक...', हार के बाद अपनी टीम पर भड़का यह पाकिस्तानी क्रिकेटर
AajTak
इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने में कामयाब रही. मेलबर्न में हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया. पाकिस्तान टीम की हार के बाद पूर्व तेज गेंदाबाज मोहम्मद आमिर ने बयान दिया. आमिर का मानना है कि पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लायक नहीं था.
इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. रविवार (13 नवंबर) को एमसीजी में खेले गए फाइनल में जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया. इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने छह गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया.
अब फाइनल में हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी टीम पर कटाक्ष किया है. मोहम्मद आमिर ने माना कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लायक नहीं था. आमिर ने कहा कि सिडनी में हुए मैचों को छोड़ दें तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशानजनक था. आमिर का मानना था कि वह अपने बल्लेबाजों को गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर संघर्ष करता देख हैरान नहीं हैं.
दुनिया जानती है कि हम कैसे फाइनल में पहुंचे: आमिर
आमिर ने एक न्यूज चैनल से कहा, 'तथ्य यह है कि हम फाइनल में खेले, जो बड़ी बात है. हम फाइनल में खेलने के लायक नहीं थे. पूरी दुनिया जानती है कि हम फाइनल में कैसे पहुंचे. अल्लाह ने हमें वहां पहुंचने में मदद की. अगर आप हमारे बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखेंगे तो आपको परिणाम का पता चल जाएगा. एक बार जब हम सिडनी से बाहर निकले तो पता चल गया कि यह ऐसा ही होने वाला है.'
उन्होंने कहा, 'मैंने आपको पहले कहा था कि अगर एमसीजी की पिच वैसी ही है जैसी पहले मैच में थी, तो पाकिस्तान संघर्ष करेगा और हमने किया. टॉस जीतने के बाद हमने अच्छी शुरुआत की और हमें पता था कि परिस्थितियां कैसी हैं.' आमिर ने मोहम्मद हारिस की भी जमकर आलोचना की जो लेग-स्पिनर आदिल राशिद की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट दे बैठे. हारिस ने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रनों का योगदान दिया था.
समझदारी भी होनी काफी जरूरी: आमिर

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












