
Emergency Landing Of CM Yogi: वाराणसी में सीएम योगी के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, बताई ये वजह
AajTak
एक जरूरी कार्यक्रम के तहत यूपी के सीएम योगी वाराणसी में मौजूद थे और वापस लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे. और जब उन्होंने नें वाराणसी से लखनऊ के लिए उड़ान भरी तो रास्ते में ही उनका चॉपर किसी पक्षी से टकरा गया, और इसी वजह से अधिकारियों ने उनके चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. बताया जा रहा है कि वे वाराणसी किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और जिसके बाद वे वापस लखनऊ जा रहे थे. इस घटना के बाद सीएम योगी अब एक दम सुरक्षित हैं और अब वे दूसरे विमान में लखनऊ वापस जाएंगे. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










