
Elon Musk vs Trudeau: एलॉन मस्क ने ट्रूडो के खिलाफ खोला मोर्चा, कनाडा के इस फैसले को बताया शर्मनाक
AajTak
स्पेसएक्स (SpaceX) के फाउंडर और सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने कनाडा की सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है. मस्क ने इसके लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधा है.
टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलॉन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्ट्रिन ट्रूडो की जमकर आलोचना की है और टुड्रो पर 'अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने" का आरोप लगाया है. मस्क का यह बयान तब आया है जब कनाडा सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए नया नियम बनाया है. इसके तहत ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को सरकार के 'नियामक नियंत्रण' के साथ औपचारिक रूप से पंजीकरण कराना जरूरी है.
कनाडा सरकार के इस कदम से भड़के मस्क
मस्क पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे जिन्होंने कनाडा सरकार के फैसले पर टिप्पणी की थी.ग्रीनवाल्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को नियामक नियंत्रण की अनुमति लेने के लिए औपचारिक रूप से सरकार के साथ पंजीकरण करना होगा.'
ये भी पढ़ें: भारत की सख्ती से बदले ट्रूडो के सुर, ISI से लेकर निज्जर तक घिरा कनाडा
ट्रूडो के कदम को बताया शर्मनाक
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा, 'ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं जो शर्मनाक है.' यह पहली बार नहीं है जब ट्रूडो सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया हो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









