
Elon Musk Tweet: 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो...', एलॉन मस्क के ट्वीट पर मचा बवाल
AajTak
ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) का नया ट्वीट चर्चा में है. इसमें उन्होंने 'रहस्यमय तरह से मर जाने' का जिक्र कर दिया है. इसपर ट्विटर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.
एलॉन मस्क (Elon Musk) ट्विटर खरीदने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. अब उनका एक नया ट्वीट चर्चा में है. इसमें उन्होंने 'संदिग्ध हालातों में मौत' की बात की है. उनके इस ट्वीट पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं.
Elon Musk ने ट्वीट में लिखा है, 'अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा.' Elon Musk के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मस्क Nice Knowin' Ya गाने का जिक्र कर रहे हैं.
If I die under mysterious circumstances, it’s been nice knowin ya
जिस गाने या एलबम का मस्क ने जिक्र किया है वह TWENTY2 नाम के बैंड की है. यह साल 2018 में आई थी.
मस्क का यह ट्वीट टाइमलाइन पर आते ही वायरल हो गया. एक घंटे से भी कम में मस्क के इस ट्वीट को 33 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके थे.
यह भी पढ़ें - मायावी दुनिया-चांद पर बस्ती और सेल्फ ड्राइविंग कारों का सपना... इन 5 अनोखे आइडियाज से दुनिया बदल रहे Elon Musk

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









