
Elon Musk के Grok AI पर कसेगा शिकंजा, गाली-गलौच को लेकर सरकार कर सकती है पूछताछ, सूत्रों से हुआ खुलासा
AajTak
Elon Musk का Grok AI इन दिनों काफी चर्चा में है और अब सरकार कंपनी से गाली-गलौच वाली भाषा शैली को लेकर संपर्क करने जा रही है. इसकी जानकारी इंडियाटुडे को सूत्रों के हवाले से मिली है. हाल ही Grok AI का जवाब इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जहां इस AI ने गाली-गलौच भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था.
Elon Musk का Grok AI इन दिनों काफी चर्चा में है और अब सरकार कंपनी से गाली-गलौच वाली भाषा शैली को लेकर संपर्क कर रही है और इसके पीछे के कारण को जानना चाहेगी. इसकी जानकारी इंडियाटुडे को सूत्रों से मिली है.
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस तरह की भड़काऊ भाषा के यूज को लेकर Elon Musk के X के सामने चिंता जाहिर की है. इसके पीछे की कारणों की भी जांच की जाएगी.
सरकारी सू्त्रों ने बताया कि हम उनसे (X प्लेटफॉर्म) से बातचीत कर रहे हैं कि यह क्या हो रहा है और इसके पीछे का क्या कारण है. हालांकि अभी इसके बारे में बहुत ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: 8 साल तक एक्सपायर नहीं होंगे स्मार्टफोन? Google और Qualcomm ने मिलाया हाथ
साल 2023 में लॉन्च हुआ था Grok AI
Grok AI को xAI नाम की कंपनी ने इसको 2023 में अनवील किया था. हाल ही में कंपनी ने लेटेस्ट Grok 3 को अनवील किया है. Elon Musk Grok AI की मदद से मेनस्ट्रीम AI मॉडल्स को पछाड़ना चाहते हैं और ChatGPT और Google के Gemini से आगे निकलना चाहते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












