
Elon Musk के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का 'Purrr- fect' जवाब, लोगों ने ली चुटकी
AajTak
टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों मालिक एलन मस्क ने पुलिस को लेकर एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने एक सवाल पूछा था. इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने जो कहा वह मजेदार है और खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के मजाकिया ट्वीट खूब वायरल होते हैं. लेकिन इस बार तो दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के मालिक एलन मस्क को ही जवाब दे डाला. दरअसल, मस्क ने हाल में एक ट्वीट किया. ये ट्वीट पुलिस को लेकर था तो ऐसे में दिल्ली पुलिस ने इसपर शानदार रिप्लाई किया.
'क्या पुलिस के पास बिल्लियां हैं?'
दरअसल एलन ने लिखा था "लिल एक्स (मस्क के बेटा) ने पूछा है कि क्या पुलिस के पास बिल्लियां हैं, क्योंकि पुलिस के कुत्ते होते हैं." मस्क के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपने-अपने जवाब दिए. वहीं दिल्ली पुलिस ने वर्ड-प्ले कर इसपर जवाब दिया.
दिल्ली पुलिस ने खेला वर्ड प्ले
दिल्ली पुलिस ने लिखा- हाय एलन.. Lil X को बताएं कि पुलिस में बिल्लियां नहीं होती क्योंकि उनपर feline-y और 'purr'petration का मामला दर्ज हो सकता है. यहां दिल्ली पुलिस ने इन दो शब्दों के साथ वर्ड प्ले किया है जिसका मतलब क्राइम होता है. यानी हिंदी में अगर आप Felony और perpetration का मतलब देखेंगे तो इसका अर्थ अपराध होता है.
जवाब की तारीफ कर रहे लोग

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












