
Elon Musk की एंट्री के बाद Twitter में होगी छंटनी? पैसे के लिए बैंक से क्या-क्या कहा
AajTak
Elon Musk News: एलॉन मस्क ने Twitter को खरीदने के लिए डील की है. इस डील के पूरा होते ही मस्क को 44 अरब डॉलर में ट्विटर मिलेगा. इसके लिए उन्होंने बैंक से लोन भी लिया है. आइए जानते हैं बैंक से लोन के लिए एलॉन मस्क ने क्या-क्या कहा है.
Elon Musk ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदने के लिए डील की है. इस डील के पूरा होते ही Twitter एलॉन मस्क का हो जाएगा. इस मामले में नई जानकारी सामने आई है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की कॉस्ट को कम करने के लिए एलॉन मस्क कंपनी एक्जीक्यूटिव और बोर्ड पे में कटौती करेंगे.
इसकी जानकारी मामले से जुड़े हुए तीन लोगों ने दी है. रिपोर्ट की मानें तो मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए बैंक्स से हुए बातचीत में यह जानकारी दी थी.
मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था. दरअसल, मस्क को बैंक्स को इस बात पर राजी करना था कि ट्विटर खरीदने के लिए उन्हें जो रकम चाहिए कंपनी उतना कैश फ्लो प्रोड्यूश कर सकती है.
इस बातचीत के अंत में मस्क को बैंक से 13 अरब डॉलर का लोन ट्विटर के नाम पर मिला और 12.5 अरब डॉलर का मार्जिन लोन उनके टेस्ला स्टॉक पर मिल है. इसके अतिरिक्त जो भी राशि बचती है मस्क उसका भुगतान खुद करेंगे.
रिपोर्ट की मानें तो मस्क ने पिच में बैंक्स के सामने फर्म कमिटमेंट से ज्यादा अपने विजन को रखा है. ट्विटर डील होने के बाद वह कितनी कॉस्ट कटिंग करेंगे इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है. उन्होंने बैंक के सामने जो प्लान रखा था उसमें इसकी ज्यादा डिटेल्स नहीं थी.
मस्क ने एक ट्वीट में ट्विटर बोर्ड डायरेक्टर्स की सैलरी में कटौती की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि इससे लगभग 30 लाख डॉलर की बचत की जा सकेगी. वहीं ट्विटर के स्टॉक बेस्ड कंपनसेशन में पिछले साल काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. साल 2021 में कंपनी ने स्टॉक बेस्ड कंपनसेशन की वैल्यू 63 करोड़ डॉलर थी, जो साल 2020 के मुकाबले 33 परसेंट ज्यादा है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











