
Eid ul- Fitr 2025: क्या कल मनाई जाएगी भारत में ईद-उल-फितर, जानें इस त्योहार का महत्व
AajTak
Eid ul-Fitr 2025: ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है. भारत में ईद का चांद दिखाई दे गया है, अब सोमवार यानी कल देश भर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.
Eid ul-Fitr 2025 Date In India: ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है. यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है. ईद उल-फितर, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है.
रमजान के समापन पर दुनिया भर के मुसलिम समुदाय ईद-उल-फितर का पर्व उत्साहपूर्वक मनाते हैं. यह त्योहार रमजान महीने की समाप्ति का प्रतीक होता है, जिसमें समाज सेवा और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. इस अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है और उन्हें सहायता प्रदान की जाती है.
ईद-उल-फितर के साथ ही रोजे और इबादत का पवित्र महीना समाप्त हो जाता है. इस खास दिन पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं और भाईचारे का संदेश फैलाते हैं. यह पर्व प्रेम, शांति और समृद्धि की कामना के साथ पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
ईद-उल-फितर 2025 डेट
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, अगर 30 मार्च यानी आज ईद का चांद दिखाई देगा तो सोमवार यानी कल देश भर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.
ईद-उल-फितर का महत्व

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











