
ED Notice To Aishwarya Rai: पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा नोटिस
ABP News
Panama Paper Leak Case: पनामा पेपर लीक मामले में ED ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है. फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय FEMA के तहत दिए गए नोटिस के तहत आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी.
Aishwarya Rai News: पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है. फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय FEMA के तहत दिए गए नोटिस पर आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. इसके लिए उन्होंने ईडी मुख्यालय को पत्र लिखा है. ईडी ने फेमा के तहत ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया था. लेकिन ऐश्वर्या राय ने खत लिखकर ईडी को बताया है कि वह पेश नहीं हो पाएंगी. अब प्रवर्तन निदेशालय नया नोटिस जारी करेगा.

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












