
ED से पूछताछ के बाद क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा, देखें केंद्र सरकार पर उनका बयान
AajTak
रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की तरफ से पूछताछ को राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि 2019 में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है. 7 साल बाद उसी विषय पर दोबारा बुलाने का मकसद समझ में नहीं आ रहा है. इसके साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. देखें वीडियो.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











