
'ED खुद ईडियट है...', शाहजहां शेख के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर तो बोले अधीर रंजन चौधरी
AajTak
टीम के अफसरों के ऊपर हमला होने के बाद ईडी ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. इस बारे में जब अधीर रंजन चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ईडी क्या करेगी? ईडी खुद बेवकूफ है. बंगाल में सत्ताधारी पार्टी उनका ख्याल रखेगी. सत्ताधारी दल पार्टी में खतरनाक लोगों को बचाने का काम करता है."
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के खिलाफ छापेमारी करने गए ED अफसरों पर हुए हमले के बाद सियासत गर्मायी हुई है. इस हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विरोधी दलों के निशाने पर है. इस मामले में रविवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी है. उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ED को ही ईडियट कह दिया है. अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी में कह दिया कि, "ईडी क्या करेगी? ईडी खुद ईडियट है."
बता दें कि एक दिन पहले अधीर रंजन चौधरी ने ईडी पर हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था. ईडी राज्य में राशन घोटाले को लेकर छापेमारी और इससे जुड़ी गिरफ्तारियां कर रही है.
दरअसल टीम के अफसरों के ऊपर हमला होने के बाद ईडी ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. इस बारे में जब अधीर रंजन चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ईडी क्या करेगी? ईडी खुद बेवकूफ है. बंगाल में सत्ताधारी पार्टी उनका ख्याल रखेगी. सत्ताधारी दल पार्टी में खतरनाक लोगों को बचाने का काम करता है."
उन्होंने आगे कहा, 'यह 'देखभाल' वाली सरकार है तो लुकआउट सर्कुलर का क्या महत्व है? किसी को बड़े-बड़े दावे नहीं करने चाहिए. चाहे वो बीजेपी हो, ईडी हो या फिर सीबीआई. बीजेपी तो रोहिंग्या का राग अलापती रहती है. इतने समय तक वे कहां थे और गृह मंत्रालय कहां था? अब जब मामला सुर्खियों में है तो उन्होंने ध्रुवीकरण की राजनीति शुरू कर दी है. उन्हें देखभाल करने वालों के खिलाफ कुछ करना चाहिए." बता दें कि, जब ईडी की टीम राशन घोटाला मामले की जांच के संबंध में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर उनके वाहनों को निशाना बनाया. हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें लगी हैं. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने उनका मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, लैपटॉप भी छीन ले गए. साथ ही भीड़ ने ईडी की टीम के साथ मौजूद सीआरपीएफ के जवानों को भी निशाना बनाया.
ईडी की टीम को निशाना बनाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति भी गरमा गई है. कांग्रेस और बीजेपी लगातार शुक्रवार से कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा नेता का कहना कि शाहजहां शेख का हाल भी ममता के करीब अनुब्रत मंडल जैसा होगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







