
ECB का प्लान- WTC फाइनल में इतने दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 4000 दर्शकों को प्रवेश मिलेगा. हैम्पशर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रांसग्रोव ने यह जानकारी दी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 4000 दर्शकों को प्रवेश मिलेगा. हैम्पशर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रांसग्रोव ने यह जानकारी दी. ब्रिटेन में कोरोना महामारी के हालात सुधरने के बाद करीब 1500 लोगों को लीसेस्टरशर और हैम्पशर के बीच काउंटी मैच देखने की अनुमति दी गई थी. रॉड ने क्रिकबज से कहा, ‘हम आज से चार दिवसीय काउंटी मैच की मेजबानी कर रहे हैं और सितंबर 2019 के बाद पहली बार दर्शकों को इंग्लैंड में काउंटी मैच देखने की अनुमति मिली है. इस दौर के बाकी काउंटी मैच कल शुरू होंगे और इनमें भी दर्शक आएंगे.’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












