
e-SIM Scam के झांसे में फंसी नोएडा की महिला, लगाया 27 लाख रुपये का चूना
AajTak
नोएडा में रहने वाली महिला के साथ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है. साइबर क्रिमिनल्स ने बड़ी ही चालाकी के साथ एक महिला को शिकार बनाया और उसके बैंक खाते से 27 लाख रुपये उड़ा लिए. साइबर स्कैमर्स ने महिला को टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर कॉल किया. इकके बाद उन्हें E-Sim Scam का शिकार बनाया.
नोएडा की एक महिला के साथ e-SIM जनरेट करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला आमने आया है. यहां नोएडा के सेक्टर-82 की निवासी ज्योत्सना भाटिया (44 वर्ष) के बैंक खातों से साइबर ठगो ने करीब 27 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, सेक्टर-36 नोएडा में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त 2024 को हुई. उस दिन ज्योत्सना को एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने एयरटेल के नाम से E-SIM सुविधा का उपयोग करने के बारे में बताया.
कॉलर ने उन्हें एक कोड प्राप्त करने और उसे मोबाइल में दर्ज करने का सुझाव दिया, जिसके बाद उनका मोबाइल डिएक्टिवेट हो गया. इसके बाद कॉलर ने नया SIM भेजने का वादा किया, जो नहीं आया.
इसके बाद विक्टिम ने एयरटेल कस्टमर केयर से संपर्क किया और उनके मोबाइल नंबर को दोबारा एक्टिव कराने का प्रयास किया. हालांकि, इसी दौरान, उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकाली जा चुकी थी. पीड़ित को HDFC Bank से तीन ईमेल प्राप्त हुए, जिसमें उनके खाते से 70,000 निकाले गए थे. जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपने बैंक खातों को ब्लॉक कराया.
ज्योत्सना ने पाया कि धोखेबाजों ने उनके सभी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी तोड़कर, उनमें मौजूद रुपयों को निकाल लिया. इसके साथ उनके नाम पर एक्सिस बैंक से 7.40 लाख रुपये का लोन लिया, जो उन्होंने नहीं बल्कि साइबर क्रिमिनल्स ने लिया.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












