
Dussehra Wishes 2025: विजयदशमी पर अपनों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में दें दशहरा की शुभकामनाएं
AajTak
Dussehra Wishes in Hindi: भारत में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, दशहरा पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. इस मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को स्पेशल मैसेज भेजकर दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> रावण रूपी अहंकार का सबके मन से नाश हो श्री राम जी का सबके हृदय में वास हो विजयदशमी की शुभकामनाएं!
> सच्चाई की जीत बुराई की हार आपके लिए खुशियों लेकर आए दशहरे का त्योहार Happy Dussehra 2025
> विजयादशमी का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए रावण पर राम की जीत की तरह, आपके जीवन में भी अच्छाई की जीत हो! Happy Dussehra 2025
> हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
> अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है दशहरा की शुभकामनाएं

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









