
Dubai Tour: फरवरी में दुबई घूमने का मौका! IRCTC लाया स्पेशल पैकेज... जानें कितना लगेगा खर्च?
AajTak
Dubai Tour: अगर आप दुबई की शानदार यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस खास पैकेज के जरिए आप 6 दिन तक दुबई के खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे?
दुबई की शानदार यात्रा आपके लिए यादगार साबित हो सकती है. आप यहां घूमकर कई खास और फेमस जगहों का अनुभव ले सकते हैं. आईआरसीटीसी फरवरी 2026 के लिए दुबई का स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको दुबई की यात्रा का सुनहरा मौका मिलेगा. इस खास पैकेज में अबू धाबी की सैर भी शामिल की गई है.
इस टूर पैकेज में आपको बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, मरीना क्रूज राइड, गाला डिनर विद बेली डांस, फ्यूचर म्यूजियम, हिंदू मंदिर और अबू धाबी में फेरारी वर्ल्ड जैसी जगहों का अनुभव करने का मौका मिलेगा. बता दें यह यात्रा 13 फरवरी से शुरू होगी. आप इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
आईआरसीटीसी ने इस खास फरवरी स्पेशल दुबई टूर पैकेज की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. आईआरसीटीसी ने बताया कि आप दुबई और अबू धाबी की शानदार सैर कर सकते हैं. आप इस टूर पैकेज की मदद से 5 रात और 6 दिन की यात्रा कर सकते हैं. यह खास यात्रा लखनऊ से शुरू होगी. इस यात्रा को आप ₹1,06,000 प्रति व्यक्ति से शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नए साल में करनी है ट्रैकिंग? IRCTC दे रहा शानदार मौका, देहरादून से शुरू होगा सफर
जानें कितना लगेगा खर्च?प्रति व्यक्ति लागतसिंगल शेयरिंग ₹1,34,600 डबल शेयरिंग ₹1,08,000 ट्रिपल शेयरिंग ₹1,06,000 बच्चा (बिस्तर सहित, 05–11 वर्ष) ₹96,500 बच्चा (बिना बिस्तर, 05–11 वर्ष) ₹83,800
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम FEB SPECIAL DUBAI & ABU DHABI DELIGHTS है .

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









