
DU ने बढ़ाई UG-PG-PhD फर्स्ट इयर की फीस, जानिए कैसा होगा नया फी स्ट्रक्चर
AajTak
विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह बढ़ोतरी केवल प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए लागू की गई है. विश्वविद्यालय ने फी स्ट्रक्चर के कई घटकों में वृद्धि की है, जिनमें ट्यूशन फीस, स्टूडेंट वेलफेयर फंड, डेवलपमेंट फी, फेसिलिटी एंड सर्विसेज चार्जेज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सपोर्ट फंड शामिल है.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और पीएचडी प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ-साथ 2024-2025 एकेडमिक सेशन में प्रवेश चाहने वाले विदेशी छात्रों के लिए फीस बढ़ा दी है.अगस्त से शुरू होने वाले एकेडमिक कैलेंडर के लिए नई फीस स्ट्रक्चर को कुलपति योगेश सिंह ने जून में मंजूरी दी थी.
नए फी स्ट्रक्चर के अनुसार प्रथम वर्ष के बीटेक छात्रों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क में 3.70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, यानी फीस 2.16 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है. टेक्नोलॉजी फैकल्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह बढ़ोतरी केवल प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए लागू की गई है. विश्वविद्यालय ने फी स्ट्रक्चर के कई घटकों में वृद्धि की है, जिनमें ट्यूशन फीस, स्टूडेंट वेलफेयर फंड, डेवलपमेंट फी, फेसिलिटी एंड सर्विसेज चार्जेज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सपोर्ट फंड शामिल है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के लिए अंशदान का हिस्सा विभाग के शुल्क ढांचे से हटा दिया गया है.
DUSU का अंशदान भी हटाया
एलएलबी और एमबीए की फीस संरचना से डूसू अंशदान को भी हटा दिया गया है, जबकि शेष यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अंशदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है. इसी प्रकार, शैक्षणिक स्तर के लिए पांच वर्षीय एकीकृत विधि कार्यक्रम Integrated Teachers Education Programme (ITEP) की फीस में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अर्थात 1.90 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.99 लाख रुपये कर दी गई है.
एजुकेशन फैकल्टी के अंतर्गत बीईएलएड की जगह लेने वाले चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) की फीस बढ़ाकर 57,400 रुपये कर दी गई है. पीएचडी पाठ्यक्रमों की फीस संरचना के घटकों में संशोधन के परिणामस्वरूप कुल फीस में 60.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके तहत आगामी सत्र से विद्यार्थियों को 4,450 रुपये की पिछली फीस की तुलना में 7,130 रुपये का भुगतान करना होगा.
DU ने की फीसवृद्धि की पुष्टि

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











