
DU छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, अजय राय के कार्यक्रम को लेकर भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. केएमसी कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच झड़प की खबर सामने आई है. DUSU चुनाव को लेकर चल रहे इस टकराव ने परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में ABVP और NSUI छात्रों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. NSUI ने DUSU चुनाव प्रचार के दौरान ABVP पर परिसर में हिंसा करने का आरोप लगाया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, NSUI के अभियान का समर्थन करने और पूर्वांचल के छात्रों को संबोधित करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में मौजूद थे. इस दौरान उनके कई समर्थकों को कार्यक्रम में आने से रोका गया.
NSUI के अनुसार, ABVP ने कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं को डराने और उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने से रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया. इंडिया टुडे ने ABVP से संपर्क किया है और जल्द ही प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
यह खबर अपडेट की जा रही है...
PTI के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने डीयू के छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, "इससे मुझे अपने कॉलेज के दिन याद आ गए., यह चुनाव छात्रों के भविष्य का है. मैं उनसे एनएसयूआई का समर्थन करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद करने का आग्रह करता हूं. हम उनके और उनके भविष्य के साथ खड़े हैं."
जारी हुई उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट
नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पूरी करके शाम 6 बजे तक हर पार्टी की तरफ से चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. 11 सितंबर की दोपहर तक कैंडिडेट्स नामांकन पत्र से अपना नाम हटवा सकते थे. इसी दिन शाम 5 बजे फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












