
Dreams Which Predict Death: सपने में इन चीजों को देखना होता है मौत का संकेत
AajTak
सपने एक जादुई छलावे की तरह होते हैं जहां व्यक्ति काल्पनिक घटनाओं के बीच डूब जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने दिन भर में होने वाली घटनाओं के आधार पर भी दिखाई दे सकते हैं. अक्सर लोग पूरे दिन में जिस चीज के बारे में अत्याधिक सोच-विचार करते हैं, वही उन्हें सपने में दिखाई देता है. लेकिन हर सपने का कोई अर्थ हो ये भी जरूरी नहीं है.
सपने एक जादुई छलावे की तरह होते हैं जहां व्यक्ति काल्पनिक घटनाओं के बीच डूब जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने दिन भर में होने वाली घटनाओं के आधार पर भी दिखाई दे सकते हैं. अक्सर लोग पूरे दिन में जिस चीज के बारे में अत्यधिक सोच-विचार करते हैं, वही उन्हें सपने में दिखाई देता है. लेकिन हर सपने का कोई अर्थ हो, ये भी जरूरी नहीं है. कई लोगों का मानना है कि बुरे सपने किसी अपने या सगे संबंधियों की मत्यु का संकेत होते हैं. ऐसे कुछ सपने इस हद तक भयानक होते हैं कि सपने देखना वाला व्यक्ति नींद में भी डर जाता है. सपने में मृत्यु देखना बेहद डरावना होता है. इसलिए प्राचीन काल से माना जाता है कि ज्यादातर सपनों को अनदेखा नहीं करना चाहिए. ये किसी बात या घटना का संकेत भी हो सकता है. हालांकि, सपने क्यों घटित होते हैं, इसके पीछे क्या कारण है, ये आज भी रहस्य बना हुआ है. विज्ञान ने सपनों को लेकर कोई खास पुष्टि नहीं की है. मृत्यु के लक्षण दूर और निकट दो प्रकार के होते हैं. दूर के संकेत तीन प्रकार के होते हैं. शारीरिक संकेत, मानसिक संकेत और स्वप्न संकेत. दूर के संकेतों में बार-बार सपने देखना शामिल है. इसमें व्यक्ति देखता है कि वो किसी ऊंचे पहाड़ से गिर रहा है या कोई व्यक्ति नग्न अवस्था में है या फिर कोई रेगिस्तान में यात्रा कर रहा है. आइए कुछ ऐसे सपनों पर नजर डालते हैं जो कि मौत की चेतावनी का संकेत देते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










