
Donald Trump ने मास डिपोर्टेशन नीति का किया बचाव, बोले- 'हम झूठे और धोखेबाजों को भेज रहे हैं घर'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'धोखाधड़ी करने वालों, झूठ बोलने वालों, ग्लोबलिस्ट और डीप स्टेट ब्यूरोक्रेट्स का बोरिया बिस्तर बांधकर वापस भेज रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'अवैध विदेशी अपराधियों को घर भेजा जा रहा है.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध विदेशी नागरिकों के बड़े पैमाने पर निर्वासित किए जाने के अपने फैसले का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन, धोखेबाजों, झूठों, ग्लोबलिस्ट और डीप स्टेट ब्यूरोक्रेट्स को घर भेजकर दलदल को सूखा रहे हैं.
ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन को एक प्रमुख नीति बना दिया है.
वाशिंगटन के बाहर शनिवार को कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'धोखाधड़ी करने वालों, झूठ बोलने वालों, धोखेबाजों, ग्लोबलिस्ट और डीप स्टेट ब्यूरोक्रेट्स का बोरिया बिस्तर बांधकर वापस भेज रहे हैं.'
हम दलदल खत्म कर रहे हैं: ट्रंप
उन्होंने कहा, 'अवैध विदेशी अपराधियों को घर भेजा जा रहा है. हम दलदल को खत्म कर रहे हैं और लोगों द्वारा सरकार बहाल कर रहे हैं.'
अनधिकृत प्रवासियों का आबादी में बड़ा हिस्सा

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









