
Dogs Wedding: धूमधाम से हुई कुत्ते और कुतिया की शादी, इंसान बने बाराती
AajTak
न सिर्फ कुत्ते-कुतिया की शादी (Dogs Wedding) कराई गई, बल्कि इस शादी समारोह (Wedding Party) में 100 से अधिक मेहमान भी शरीक हुए. मेहमानों में इंसानों के साथ दर्जनों कुत्ते भी शामिल हुए.
Amazing Wedding News: इंसानों में शादी होना आम बात है, लेकिन जब किसी जानवर (Animals Wedding) की शादी धूमधाम से हो तो लोगों का हैरान होना लाजिमी है. इंग्लैंड में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां न सिर्फ कुत्ते-कुतिया की शादी (Dogs Wedding) कराई गई, बल्कि इस शादी समारोह (Wedding Party) में 100 से अधिक मेहमान भी शरीक हुए. मेहमानों में इंसानों के साथ दर्जनों कुत्ते भी शामिल हुए. आइए जानते हैं इस अनोखी शादी के बारे में.. (सभी फोटो: Credit - Danii Clarke) दरअसल, जिन दो कुत्तों (Male and Female) की शादी हो रही है, उनका नाम पर्सी (Percy) और माबेल (Mabel) है. दोनों की मुलाकात एक पार्क में हुई थी, जहां पहली नजर में दोनों 'प्यार में' पड़ गए. दोनों की उम्र दो साल है और वे हर हफ्ते प्यार से एक साथ खेलते हुए घंटों बिताते हैं. ऐसे में उनके मालिकों ने दोनों की शादी कराने की ठान ली. हाल ही में दोनों की शादी कराई गई, जिसमें 80 इंसान और 30 कुत्ते शामिल हुए. शादी में मेल और फीमेल कुत्तों की जोड़ी ने स्पेशल ड्रेस भी पहनी हुई थी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











